Thursday, March 31, 2016

history of samrat Mihir bhoj pratihar and their time

** एक ऐसा राजा जिसने अरब तुर्क मुस्लिम आक्रमणकारियों को भागने पर विवश कर दिया और जिसके युग में भारत सोने की चिड़िया कहलाया **




मित्रों प्रतिहार/परिहार क्षत्रिय राजपूत वंश के नवमी शताब्दी में सम्राट मिहिर भोज भारत का सबसे महान शासक था। उसका साम्राज्य आकार, व्यवस्था , प्रशासन और नागरिको की धार्मिक स्वतंत्रता के लिए चक्रवर्ती गुप्त सम्राटो के समकक्ष सर्वोत्कृष्ट था।
भारतीय संस्कृति के शत्रु म्लेछो यानि मुस्लिम तुर्को -अरबो को पराजित ही नहीं किया अपितु उन्हें इतना भयाक्रांत कर दिया था की वे आगे आने वाली एक शताब्दी तक भारत की और आँख उठाकर देखने का भी साहस नहीं कर सके।
चुम्बकीय व्यक्तित्व संपन्न सम्राट मिहिर भोज की बड़ी बड़ी भुजाये एवं विशाल नेत्र लोगों में सहज ही प्रभाव एवं आकर्षण पैदा करते थे। वह महान धार्मिक , प्रबल पराक्रमी , प्रतापी , राजनीति निपुण , महान कूटनीतिज्ञ , उच्च संगठक सुयोग्य प्रशाशक , लोककल्याणरंजक तथा भारतीय संस्कृति का निष्ठावान शासक था।
ऐसा राजा जिसका साम्राज्य संसार में सबसे शक्तिशाली था। इनके साम्राज्य में चोर डाकुओ का कोई भय नहीं था। सुदृढ़ व्यवस्था व आर्थिक सम्पन्नता इतनी थी कि विदेशियो ने भारत को सोने की चिड़िया कहा।
यह जानकार अफ़सोस होता है की ऐसे अतुलित शक्ति , शौर्य एवं समानता के धनी मिहिर भोज को भारतीय इतिहास की किताबो में स्थान नहीं मिला।
सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के शाशनकाल में सर्वाधिक अरबी मुस्लिम लेखक भारत भ्रमण के लिए आये और लौटकर उन्होंने भारतीय संस्कृति सभ्यता आध्यात्मिक-दार्शनिक ज्ञान विज्ञानं , आयुर्वेद , सहिष्णु , सार्वभौमिक समरस जीवन दर्शन को अरब जगत सहित यूनान और यूरोप तक प्रचारित किया।
क्या आप जानते हे की सम्राट मिहिर भोज ऐसा शासक था जिसने आधे से अधिक विश्व को अपनी तलवार के जोर पर अधिकृत कर लेने वाले ऐसे अरब तुर्क मुस्लिम आक्रमणकारियों को भारत की धरती पर पाँव नहीं रखने दिया , उनके सम्मुख सुदृढ़ दीवार बनकर खड़े हो गए। उसकी शक्ति और प्रतिरोध से इतने भयाक्रांत हो गए की उन्हें छिपाने के लिए जगह ढूंढना कठिन हो गया था। ऐसा किसी भारतीय लेखक ने नहीं बल्कि मुस्लिम इतिहासकारो बिलादुरी सलमान एवं अलमसूदी ने लिखा है। ऐसे महान सम्राट मिहिर भोज ने 836 ई से 885 ई तक लगभग 50 वर्षो के सुदीर्घ काल तक शाशन किया।
प्रस्तुत पुस्तक में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार के वंशज नागौद राज्य के प्रतिहार एवं उसके युग को विस्तृतता से वर्णित किया गया है।।
जिन मित्रों को यह किताब चाहिए वह मेरे पेज पर मैसेज करे। मैं उन्हें किताब की सभी जानकारी दूंगा।।
Pratihara / Pratihar / Parihar Rulers of india
लेखक - विजय नाहर
जय माँ चामुण्डा।।
जय क्षात्र धर्म।।
नागौद रियासत।।

2 comments:

  1. सर मुझे चाहिये ये किताब

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरा मोबाइल नंबर है 7830081091

      Delete